आजमगढ़ से फिर मैदान में निरहुआ, लालगंज से नीलम सोनकर लहराएंगी भगवा?

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। भाजपा ने होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के लिए लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसद दिनेश लाल यादव, निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। जबकि लालगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सासंद नीलम सोनकर को तमाम अटकलों के बीच टिकट दिया है।
दरअसल, सपा-बसपा के गढ़ में सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम आना बाकी है। टिकट घोषित होने के बाद दिनेश लाल यादव कहा कि मैं अब आजमगढ़ के विकास का अपना वादा पूरा कर पाऊंगा।
वर्ष 2019 में भाजपा ने दिनेश लाल यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव में उतारा था। लेकिन सपा प्रमुख ने उन्हें हरा दिया था। लेकिन अखिलेश के इस्तीफा देने बाद हुए उपचुनाव में दिनेश लाल निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धमेन्द्र यादव को हरा दिया था। दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत हुई थी।
आजमगढ़ जिले की लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। पार्टी के नेतृत्व ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर पर भरोसा जताते हुए फिर एक बार टिकट दिया है। इसी के साथ ही प्रत्याशी को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया। उन्हें 2009 के आमचुनाव में बसपा के डा. बलिराम से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्ष 2014 में उन्होंने जीत दर्ज किया था।
वर्ष 2019 में सपा बसपा गठबंधन से सांसद संगीता आजाद से हार गई थी। भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। लालगंज संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से एक है। इस सीट के बारे में बात की जाए तो 1962 में इसे संसदीय सीट का दर्जा मिला और तभी से यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button