बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा,मकान पास हुए शहर में, बना रहे देहात में, अब होगी वसूली

बरेली/उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के बरेली में फर्जीवाड़ा सामने आया है। बरेली में कुछ लोगों के आवास शहर में स्वीकृत हुए और वे निर्माण चालीस किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में करा रहे हैं। शिकायत पर हुई जांच में खेल सामने आया। इस मामले मे अब कार्रवाई तय हैं। वसूली की तैयारी की जा रही है।
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कुछ लाभार्थियों ने सांठगांठ से आवास स्वीकृत करा लिए। लेकिन अब वे शहरी क्षेत्र से 40 किलोमीटर दूर मगराशा गांव में मकान बनवा रहे हैं। जांच में इसका खुलासा हुआ तो अफसर भी हैरान रह गए। अब वसूली की तैयारी है। नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुरजीत कुमार चौहान का कहना है क एक व्यक्ति अभिषेक सिंह ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी, जिसके तथ्य सही पाए गए।
जांच में पता चला कि मोहल्ला लाइनपार मठिया में भूखंड दर्शाकर धनराशि स्वीकृत कराने के बाद मगराशा गांव में इन आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जांच अफसर को गांव में आवास बनते मिले। रीना देवी, पुष्पा देवी, नीरज कुमार और सोनवती के नाम से स्वीकृत मकानों में यह धांधलेबाजी की गई।
बरेली के एपीओ डूडा राकेश कुमार का कहना है कि अगर अपात्रों को लाभ दिया गया है तो यह गलत है। शिकायत का संज्ञान लेकर ईओ ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान को जांच के लिए मौके पर भेजा। सुरजीत सिंह ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button