नोएडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ऑडी शौचालय से टकराई, पांच लोग घायल

नोएडा/उत्तर प्रदेश। नोएडा में भीषण हादसा हुआ है। नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर- 39 क्षेत्र में आज सुबह करीब 4.30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई। ऑडी अनियंत्रित होकर सेक्टर- 37 के पास बने शौचालय की दीवार से टकराई। हादसे में सभी घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सुबह 4:30 बजे यह दुर्घटना हुई। कार हरियाणा नंबर की थी। रफ्तार का कहर यहां पर देखा गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नोएडा में तेज रफ्तार ऑडी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित ऑडी सेक्टर 37 स्थित बॉटनिकल गार्डन के पास शौचालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। डीसीपी नोएडा विद्यासगर मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से घटना के बारे में जानकारी सामने आई है। हादसे के समय कार सेक्टर 18 से सेक्टर 37 अंडरपास की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
ऑडी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर इसे संभाल नहीं सका। इस एक्सिडेंट के कारण कार में बैठे पांच लोगों को हल्की चोटें आई। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के लोग पहुंच गए। क्रेन की सहायता से कार को टॉयलेट से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button