किसानों ने लाल मिर्च डालकर जलाई पराली, लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला, 12 जवान घायल

नई दिल्ली/एजेंसी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली कूच’ कर रहे किसानों ने बुधवार को हरियाणा के दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर धान की पराली में मिर्चें डालकर आग लगा दी और तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस बल पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने धान की पराली में मिर्ची डालकर आग लगा दी और पुलिस जवानों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि पराली के साथ जलती मिर्चों के तीखे धुएं तथा तीखी गंध से सुरक्षाबलों को काफी परेशानी हुई।
उन्होंने बताया कि कुछ आंदोलनकारियों ने तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुमार ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिनभर किसानों और पुलिस बल के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों को बख्तरबंद रूप दे रखा था और उनके पास बरछी भाले, गंडासे और लाठियां थीं। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए तसलों का प्रयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button