‘जीत कर ही दम लेंगे’, किसानों ने ग्रेटर नोएडा में पैदल मार्च किया

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में पैदल मार्च कर परी चौक पर प्रदर्शन किया गया। 10 परसेंट प्लाट नहीं तो वोट नहीं सत्ताधारी पार्टी को चेतावनी दी गई। चेतावनी दी कि आम चुनाव में 10 परसेंट प्लाट को मुद्दा बनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा एवं मजदूर संगठनों के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में अवध ग्रीन गोल चक्कर से परी चौक होते हुए वापस अवध ग्रीन गोल चक्कर पर जुलूस प्रदर्शन किया गया।
परी चौक पर जुलूस को रोककर किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का वादा किया गया था। जिसको लेकर किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ जिस तरह की बैरीकेडिंग की गई है, ऐसा लग रहा है कि कोई विदेशी आक्रमण हो रहा है। मोदी सरकार के दौरान पांच लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार लागत मूल्य का 2 गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार उससे मुकर गई और किसानों के दमन पर उतर आई है। जुलूस धरना प्रदर्शन को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान सभा के धरने पर जाकर समाप्त किया गया। जहां पर उपस्थित किसानों को सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, रविंद्र भाटी, सुधीर चौहान, सुनील फौजी, जितेंद्र भाटी, यशपाल भाटी ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button