ग्रेटर नोएडा में 120 करोड़ रुपये की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने मंगलवार को कहा कि उसने क्षेत्र में अतिक्रिमण रोधी अभियान के बाद 120 करोड़ रुपये मूल्य की 60,000 वर्ग मीटर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई है।
प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि अतिक्रमणकारियों ने खेड़ा चौगानपुर में 40,000 वर्ग मीटर और बिसरख में 20,000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध संरचनाएं बना रखी थीं। जीएनआईडीए के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हिमांशु वर्मा ने कहा, स्थानीय टीम ने आज अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया।
टीम ने खेड़ा चौगानपुर में लगभग 40,000 वर्ग मीटर और बिसरख में 20,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। बयान में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि दोनों भूमि क्षेत्रों का अनुमानित बाजार मूल्य 120 करोड़ रुपये है।




