एयर इंडिया के क्रू मेंबर की नोएडा में गोली मारकर हत्या, पांच बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 के सेक्टर-104 में जिम करने आए एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एयर इंडिया में क्रू मेंबर था। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। हैं।
पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सूरजमान बताया जा रहा है। वह नोएडा के लोटस पनास सोसायटी में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था और एयर इंडिया में क्रू मेंबर था। मृतक शादीशुदा था और चार साल की बच्ची भी है।
हमलावरों ने शुक्रवार दोपहर में कार के अंदर व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उन्होंने करीब नौ राउंड फायरिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button