मुस्लिम युवक ने कब्र खोद कर खुद को उसमें दफन किया

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में मुस्लिम युवक ने गाय के लिए अपनी ही कब्र खोद ली। युवक के गौ प्रेम को देखकर शाहजहांपुर में लोग हैरत में पड़ गए। बताया जा रहा है कि समाज सेवी नवी सलमान ने गौरक्षा से जुड़ी हुई फरियाद की है। नवी ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उन्होंने इस मांग को पूरा कराने और प्रशासन को झुकाने के लिए अपनी ही कब्र खोद डाली।
नवी सलमान का कहना है कि वो गाय से बहुत प्रेम करता है और गाय की सेवा करता है। अपनी हार्दिक इच्छा जताते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। गौशालाओं में गायों के साथ हो रही दुर्दशा पर अंकुश लगाया जाए। अपनी इस छोटी सी मांग को लेकर यह समाजसेवी लगातार प्रशासन को ज्ञापन देता रहता है। हालांकि जब प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में नही लिया। फिर वो धरने पर बैठा गया। इसके बाद भी किसी अधिकारी ने धरना स्थल तक आने की जहमत तक नहीं उठाई।
मजबूर होकर समाजसेवी नवी सलमान ने धरना स्थल पर अपनी ही कब्र खोदनी शुरू कर दी। सलमान का कहना है अगर प्रशासन ने मांगे पूरी नहीं की तो वो इसी कब्र में दफन हो जाएगा। जैसे ही इस पूरे मामले की भनक प्रशासन को लगी, भारी संख्या में पुलिस बल धरना स्थल पर पहुंचा। पुलिस समाजसेवी नवी सलमान को जिला अधिकारी कार्यालय परिसर ले गई। साथ ही उनको आश्वासन दिया, इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कपिल देव यादव ने समाजसेवी नवी सलमान की समस्या को संज्ञान में लिया। ज्ञापन लेने के बाद जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button