पिता की अंतिम इच्‍छा पूरी करने के लिए की थी बुलंदशहर में पूर्व कॉन्‍स्‍टेबल की हत्‍या

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में पुलिस ने आईबी के पूर्व कॉन्‍स्‍टेबल की हत्‍या उसी के भतीजों ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्‍होंने अपने पिता की अंतिम इच्‍छा पूरी करने के लिए यह हत्‍या की है। पुलिस ने दोनों को अरेस्‍ट कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
पूर्व कॉन्‍स्‍टेबल राम भूल सिंह 30 अक्टूबर को बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के भैंसरौली गांव में मंडी से धन बेचकर आ रहे थे। इस दौरान दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्या करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी के कारण यह हत्या की गई थी।
आरोपी शिवकुमार और मुकेश ने बताया कि पिता की इच्छा पूरी करने के लिए यह पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दूसरे लोग जो इस साजिश में शामिल थे उनकी तलाश तेजी से की जा रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार जानकारी देते हुए बताया पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 1992 और 93 में भी उनके परिवार में हत्या हुई थी जिसके बाद अब यह हत्या की गई है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। बाकी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button