2 नवंबर को मिलना था शिक्षक नियुक्ति पत्र, अपराधियों ने 20 बार चाकू से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

शिवहर/बिहार। शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी भी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक के शरीर पर चाकू से 20 बार प्रहार किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है। चंदन कुमार बीपीएससी के तहत शिक्षक परीक्षा पास कर चुका था। उसे दो नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलनी थी।
पत्नी को भी नहीं बख्शा
यह वारदात रात्रि के करीब दो बजे की है। अपराधियों ने मृतक की पत्नी को भी नहीं बख्शा और उसे चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हालांकि सूचना पर मिलते ही तुरंत पहुंची पुलिस ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की खबर से गांव और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच, एसडीपीओ अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
छतौनी गांव की है घटना
घटना छतौनी गांव की है। मृतक चंदन कुमार (28) गांव के स्व. उमाशंकर सिंह का पुत्र था। वहीं, उसकी जख्मी पत्नी निशा कुमारी है। घटना के वक्त पत्नी निशा चंदन के साथ थी। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की पुष्टि शिवहर एसडीपीओ अनिल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि धारदार चाकू से चंदन कुमार की हत्या की गई है।
मृतक के सीने पर अधिक प्रहार
एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों द्वारा चंदन के सीने पर चाकू से सबसे अधिक बार प्रहार किया गया है। अभी तक परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि चंदन कुमार की शादी वर्ष 2021 में पुरनहिया थाना क्षेत्र के बेदौल बाज गांव में हुई थी। उसे कोई संतान नहीं है। उसे चार बहन हैं। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। चारों बहन की शादी हो चुकी है। पति और पत्नी ही घर पर रहते थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button