दिल्ली में ट्रैफिक जाम तो ड्राइवर ने फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दी ऑटो

नई दिल्ली। जी20 समिट के लिए दिल्ली तैयार हो रही है। कुछ जगहों पर ट्रैफिक का दबाव है। वाहनों की लंबी कतार और जाम भी देखा जा रहा है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर ने जाम से बचने के लिए अपनी गाड़ी ही फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दी। वायरल वीडियो दिल्ली के हमदर्द नगर रेड लाइट संगम विहार ट्रैफिक सर्किल का बताया जा रहा है। वीडियो किस तारीख का है इसपर अभी कुछ नहीं बताया गया है।
दिल्ली के संगम विहार ट्रैफिक सर्किल पर भीषण जाम लगा था। उस जाम में एक ऑटो ड्राइवर भी फंसा था। काफी देर तक जब जाम नहीं खुला तो उसने एक तरीका निकाला। ऑटो वाले ने बगल में बने फुटओवर ब्रिज पर ही अपना वाहन चढ़ा दिया। इस दौरान हालांक फुटओवर ब्रिज पर ज्यादा लोग नहीं थे। ऑटो वाले की इस हरकत को देख वहां पास खड़े लोग भी हैरान थे।
दिल्ली में जोरों-शोरों से चल रही तैयारी
दिल्ली में जी20 समिट को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। हर ओर सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम हैं। बता दें कि जी20 दिल्ली के प्रगति मैदान के नए कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम में 9-10 सितंबर के बीच आयोजित होगा। इस दौरान, स्कूल-दफ्तर, मॉल, बाजार, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां रखी गई हैं।

https://twitter.com/i/status/1698232422046011890

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button