आई फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उतर प्रदेश)। मानसून के सीजन में लगातार होती बारिश इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बरसात की वजह से जहां कई जगह जल भराव की समस्या होने लगी है। साथ ही बरसात में इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार आई फ्लू के मामले सामने भी आ रहे हैं।
बारिश के साथ ही देश के ज्यादातर हिस्सों में आंख की समस्या से जूझ रहे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंखों में वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के इन्फेक्शन देखने को मिल रहे हैं। फतेहपुर समेत देश के कई हिस्सों में यह संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सभी को चश्मा लगा के सावधानी बरतने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में अचानक बढ़ते आई फ्लू के मामलों को लेकर जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

आई फ्लू का असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। स्कूली बच्चों को सावधानी बरतने के लिए उनको जागरूक करने के लिए वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी एवं उनके साथ नगर पंचायत से सभासद आदित्य त्रिवेदी प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर महेड़ी में पहुंचे। उन्होंने बच्चों को आई फ्लू से बचने के लिए जागरूक किया एवं सभी बच्चो को चश्मे का वितरण भी किया।
उन्होंने जानकारी दी कि इस मौसम में ज्यादा पसीना आने की वजह से लोग अपनी आंखों को बार-बार छूते हैं, जिसकी वजह से यह इन्फेक्शन फैलने लगता है। अहम बात यह हैं कि बड़ी संख्या में बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, कंजक्टिवाइटिस किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता हैं। परिवार में अगर कोई एक इसकी चपेट में आ गया, तो बाकी सदस्यों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button