मुजफ्फरनगर में शरारती तत्वों ने बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति की खंडित

मुजफ्फरनगर,(उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर के गांव कसौली में शरारती तत्वों ने बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित कर दी। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और लोगों को समझाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नई मूर्ति स्थापना की तैयारी की जा रही है।
मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली में शरारती तत्वों ने दोसा की घटना को अंजाम दिया है। कसौली में स्थापित कश्यप समाज के श्रद्धेय बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित कर दी गई। मूर्ति खंडित किए जाने की जानकारी समाज के लोगों को हुई तो उनमें नाराजगी फैल गई। थाना प्रभारी आईपीएस ऑफिसर अभिजीत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने नई मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया।
असामाजिक तत्व क्षेत्र की शांति को भंग करने में जुटे हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र के गांव मथुरा में गोगामहाड़ी पर एक चादर डाल दी गई थी। जबकि गांव लुहारी में भी धार्मिक स्थल पर मास फेंक कर अशांति फैलाने का प्रयास किया गया था।
विष्‍णु का अवतार बताए जाते हैं बाबा बालूराम कश्‍यप
बाबा कालूराम कश्‍यप विष्‍णु का अवतार बताए जाते हैं। वह कश्‍यप समाज के आराध्‍य हैं। जानकारों के अनुसार नारद की परीक्षा लेने के लिए उन्‍होंने स्‍वांग रचा था। तुरैहा जाति के शोध में पाया गया कि कालूराम कश्‍यप मछुआ जाति के आराध्‍य देव हैं, उन्‍हें कालू झीमर के नाम से भी जाना जाता है। जब कालूबाबा भक्‍त नहीं थे तो वह मछुआरा का कार्य करते थे। उनकी रोजी रोटी उसी से चलती थी। कालांतर में वह मछुआ समुदाय के आराध्‍य बन गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button