आईएसआईएस से जुड़ा गोरखपुर का संदिग्ध आतंकी अरेस्ट

गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर गोरखपुर में धूम रही। वहीं यूपी एटीएस ने गोरखपुर निवासी मोहम्मद तारिक अतहर को गिरफ्तार किया है। वह आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़ा था और ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए आईएसकेपी माड्यूल खड़ा कर रहा था। इसके लिए वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काकर जिहाद से जोड़ने की कोशिशों में लगा हुआ था।
स्पेशल डीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि गुजरात एटीएस ने तारिक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में यूपी एटीएस को जानकारी दी थी। गुजरात एटीएस की सूचना पर यूपी एटीएस ने तारिक की निगरानी शुरू की। कुछ अहम साक्ष्य मिलने के बाद उसे शुक्रवार को पूछताछ के लिए लखनऊ एटीएस मुख्यालय बुलाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित है। वह बगदादी के विडियो देखता है और आईएसआईएस की बंदूकें उसे प्रभावित करती हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह आईएसआईएस की शपथ ले चुका है और भारत में शरिया कानून लागू करवाने के लिए जिहाद करना चाहता है।
उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कई ऐसे ग्रुपों से जुड़ा हुआ है, जो राष्ट्र विरोधी गति‌‌विधियों में शामिल हैं। उसने टेलिग्राम के कई ऐसे ग्रुप के बारे में भी बताया, जहां से वह राष्ट्रविरोधी कंटेंट डाउनलोड करता है। उसने यह भी बताया कि वह कई ऐसे युवाओं के ग्रुप बना रहा है, जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में जुड़ना चाहते हैं। तारिक ने बताया कि वह ISIS के अबु सईद अल ब्रितानी, अल अदनानी के हिजरा के महत्व, जिहाद से पहले की तैयारी और जिहाद के लिए सुरक्षा मानक जैसे विषयों पर लिखे गए लेखों से काफी प्रभावित है। एटीएस उसे जल्द ही कस्टडी रिमांड पर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button