बहराइच में गर्लफ्रेंड के घर पर फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। बहराइच में एक गांव के एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल रात में एक दूसरे से मिल रहे थे, तभी लड़की के पिता ने दोनों को देख लिया। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से लड़के को घर पकड़ ले गए। लड़की का आरोप है कि उसके परिजनों ने लड़के को जमकर पीटा था। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़के ने खुदकशी की है या लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या की है।
देहात कोतवाली के हेमरिया गांव में देर रात इकबाल ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की जब घर से निकली तो उसके पिता ने देख लिया और वो पीछा करने लगे। लड़की अपने प्रेमी से मिली तो पिता ने दोनों को पकड़ लिया और घर ले आए। लड़की के पिता ने इकबाल के परिजनों को फोन कर सारी बात बताई। साथ ही पंचायत में मिलने की बात कही। सुबह पंचायत होने से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में लड़के का शव लड़की के घर में मिला।
लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इकबाल को जमकर पीटा था। हालांकि हत्या के मामले में नहीं बताया। घटना के 10-12 घंटे बीत जाने के बाद भी लड़के के घरवालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। घटना स्थल पर यह चर्चा थी कि इन दोनों का काफी दिनों से प्रेम संबंध था। लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शिशोदिया ने बताया कि ये हत्या है या आत्महत्या अभी बता पाना मुश्किल है। मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button