नोएडा की एसेंसियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया कंपनी में लगी आग

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-62 में एसेंसियल आयल एसोसिएशन आफ इंडिया नामक कंपनी में बुधवार को आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग कंपनी के तृतीय तल पर इनवर्टर की बैंटरी फटने से आग लगी थी। जिससे चार फायर सर्विस यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत कर पूर्ण रूप से बुझाया गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।




