दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन कवच’, ड्रग माफिया के 100 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए कई अभियान चला रही है। अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन कवच के तहत सोमवार की देर रात 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।
पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के बारे में मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑपरेशन कवच के तहत बीती रात यानी सोमवार को 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। यह पुलिस द्वारा ड्रग पेडलर्स पर की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
इससे पहले दक्षिणी-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने नशा तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।
जाल बिछाकर पकड़ा आरोपित
पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 15 जून को स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश मोराल की टीम को नाइजीरियाई नागरिक के अपने एक खरीदार को मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने के लिए गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके में आने की सूचना मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button