ईडी के सहायक निदेशक और एयर इंडिया के कर्मचारी समेत कई पर एफआईआर, सीबीआई ने की कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री, एयर इंडिया के कर्मचारी दीपक सांगवान, क्लेरिजेस होटल एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ विक्रमादित्य और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपराधिक साजिश, लोक सेवक को रिश्वत देने, भ्रष्ट तरीकों से या व्यक्तिगत प्रभाव का उपयोग करके अनुचित लाभ उठाने के लिए लोक सेवक को प्रभावित करने से संबंधित अपराध के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
शराब कारोबारी अमनदीप ढल्ल द्वारा पांच करोड़ रुपये के कथित भुगतान के संबंध में सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले शुक्रवार को मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नया बैंक अकाउंट खोलकर सैलरी निकालने की अनुमति दे दी थी।
सिसोदिया को शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी दोनों ही जांच एजेंसियों द्वारा आरोपी बनाया गया है। सिसोदिया के सभी खाते जांच एंजेंसियों ने सीज किए हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। सिसोदिया ने हाल ही में चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button