जब देश हिंदू राष्ट्र बनेगा तभी लौटूंगा घर, जिहादी मानसिकता बर्दाश्‍त नहीं : महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ

बालाघाट,(मध्‍य प्रदेश)। बालाघाट पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ ने हिंदू राष्‍ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि देश जब तक हिंदू राष्‍ट्र नहीं बनेगा घर वापस नहीं जाऊंगा। साथ ही उन्‍होंने इस्‍लाम को लेकर भी कहा कि अगर हिंदू सनातन की ताकत समझे तो इस्‍लाम खतरे में पड़ जाएगा। दरअसल, भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म की अलख जगाने राजाराम ओरछा से राष्ट्र चेतना यात्रा लेकर निकले महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ शन‍िवार को बालाघाट पहुंचे । यहां उनका स्वागत सनातन सभा और राष्ट्रीय विचार मंच ने किया। स्थानीय सर्किट हाउस में उन्‍होंने मीडिया से चर्चा के दौरान देश को हिंदू राष्ट्र बनाने, धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे अन्य कई विषयों परअपने विचार रखे।
कैकयी ने नहीं किया गलत काम
महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम को वनवास भेजने के लिए कैकयी को याद किया जाता है, माता कैकयी ने कोई गलत काम नहीं किया केवल बदनाम हो गयी, अगर कैकयी ना होती तो रावण का वध ना होता, रामचरितमानस ना होता। कैकयी ने सनातन संस्कृति का उद्धार कराया। स्वयं त्याग किया, सारी बदनामी ले ली। कुछ पाने के लिये कुछ खोना पड़ता है।
इस्लाम खतरे में पड़ जायेगा
महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरनाथ ने कहा कि कश्मीर में सबसे धनाढ्य ब्राम्हण थे, लेकिन उनमें एकता नहीं थी, इसलिए उन्हें प्रताड़ित होना पड़ा। दर-दर भटकना पड़ा। जिस दिन हिंदू अपनी ताकत को समझ लेगा और संगठित हो जाएगा, उस दिन इस्लाम खतरे में पड़ जायेगा। सनातन की ताकत को समझकर हमें समरसता को बढ़ाना होगा। एकात्म मानववाद का पालन करें, हमें राम मंदिर के बाद देश मे राम राज्य चाहिए।
जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं..
स्वामी हितेश्वरनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आजादी के बाद धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना, जो पाकिस्तान नहीं जा पाए वो आनंद से यहां रहें लेकिन मर्यादा के साथ रहें। इंडिया की जीत में जश्न और हर में दुःख होना चाहिए। लव जिहाद के नाम पर बेटियों के साथ बर्बरता, अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिहादी मानसिकता के लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है।
महात्मा गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
स्वामी हितेश्वरनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कहा कि देश की जनता की जानकारी के साथ खिलवाड़ किया गया है, एक ही बात कही गई दे दी। हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, और तो और रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम में भी ऐसे नाम को जोड़ दिया गया, जिसने देश का बंटवारा कर दिया। देखते ही देखते विश्व के 57 देश मुस्लिम देश बन गए, जिनकी हमें चिंता करनी है। भारत केवल हिंदुओ का देश है, इस देश पर केवल हिंदुओ का अधिकार है।
तब लौटूंगा घर जब देश बनेगा हिंदू राष्ट्र
महामंडलेश्वर महाराज ने कहा कि हम सभी भारत माता के पुत्र हैं, हमारा चिंतन हमारी संस्कृति और सनातन है इसलिए हम जन्में है। मेरी मां ने कहा था जब देश हिंदू राष्ट्र बने तब ही घर वापस आना, इसलिए मैं देश को हिंदू राष्ट्र बनाने जन-जन तक पहुंच रहा हूं। मध्यप्रदेश से पहले वे गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी यात्रा निकाल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button