शादी का ताना सुन हैवान बना चचेरा भाई, जयपुर में पहले कुकर्म किया फिर उतार दिया मौत के घाट

जयपुर,(राजस्थान)। राजधानी जयपुर में एक नाबालिग के अपहरण और हत्या वाली घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की हत्या करने वाला उसका चचेरा भाई ही है जिस गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अविवाहित है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शादी नहीं होने पर बच्चा उसे आए दिन ताना मारता था। इस वजह से वह कई दिनों से उसकी हत्या की फिराक में था। पिछले दिनों उसे मौका मिला तो उसने बच्चे का अपहरण कर लिया। फिर सुनसान मकान में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी हत्या से पहले बच्चे के साथ कुकर्म करने की बात भी सामने आई है।
आठ दिन तक पुलिस तलाशती रही बच्चे को
12 वर्षीय बच्चा 25 मई को गायब हो गया था। परिजनों ने लालकोठी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में बच्चे को ढूंढ़ती रही। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। कुछ सीसीटीवी में बच्चे का नजदीकी रिश्ते में चाचा लगने वाला आरिज भी दिखाई दिया। पुलिस टीम ने आरिज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने सारी कहानी बता दी। आरिज की निशानदेही पर पुलिस ने सोहनागोरियान इलाके से बच्चे का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपूर्द कर दिया।
कबूतर दिलाने के बहाने किया अपहरण
पुलिस के मुताबिक आरोपी आरिज ने कई बार बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन उसे मौका नहीं मिला। वह टॉफी दिलाने लालच देता रहा लेकिन बच्चा उसके साथ कहीं नहीं गया। चूंकि 12 वर्षीय बच्चे को कबूतर पालने का शौक था। ऐसे में आरिज ने उसे कबूतर दिलाने का झांसा दिया। इस पर बच्चा उसके साथ कबूतर लेने चला गया। इस दौरान उसने बच्चे का अपहरण किया और खोहनागोरियान इलाके में एक सुनसान मकान में ले गया। वहां पर रस्सी से गला घोटकर बच्चे की हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक के एक बोरे में बांधकर वहीं पटक दिया था। आठ दिन की कोशिश के बाद पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button