महाराष्ट्र में हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

शीतल गुप्ता(पुणे/महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड इलाके से पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने युवा भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट फाइव स्टार होटल में चल रहा था। पुलिस को मुखबिर के जरिए इसकी जानकारी मिली थी। फिर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और इस धंधे का भंडाफोड़ किया।
मौके से पुलिस ने दो युवतियों को छुड़वाया है और मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह कारवाई पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के मानवी सुरक्षा विभाग ने की है। पुलिस ने बताया कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्रियों और मॉडलिंग करने वाली लड़कियों को पैसे का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला गया था। पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है।
इस मामले में पुलिस ने प्रबीर प्रकाश मजूमदार (24) को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथी यादव और विराज के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धार 370 (3), 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। युवतियों से जब पूछताछ की गई तो एक ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस है। दूसरी लड़की ने बताया कि वह मॉडलिंग करती है। इस मामले की गहराई से जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े कई राज अभी बाहर आ सकते हैं। कहां तक हैं इस सेक्स रैकेट के सूत्र? क्या ग्लैमर उद्योग में अन्य महिलाएं भी शामिल हैं?पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।




