Delhi Crime : कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार; चीनी लोन एप के जरिए करते ठगी, अश्लील फोटो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

नई दिल्ली।  उत्तरी जिले की साइबर सेल थाना पुलिस ने ऐसे एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो चीनी लोन एप के जरिए लोन लेने वालो से उगाही करते थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 54 कंप्यूटर, 19 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। कॉल सेंटर संचालक मोहसिन खान फरार है। मामले में पुलिस ने कॉल सेंटर के टीम लीडर अमित कुमार समेत 18 को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार, मजनू का टीला इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया, उसने धमकी देते हुए कहा कि आपकी बेटी ने 3500 रुपये का कर्ज लिया है, जिसे आप लिंक के माध्यम से जमा करें, अन्यथा आपकी बेटी की नग्न फोटो प्रसारित कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro News: बिकनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो में कपल का किस करता हुआ वीडियो वायरल

बेटी की फोटो एडिट कर अश्लील बना दी

उसके बाद किसी ने पीड़ित की बेटी की फोटो को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर पीड़ित को वॉट्सएप पर भेजा उक्त तस्वीर में, एक रात केवल 3000 जैसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

कॉल डिटेल निकालकर गिरफ्तार किया

मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआई दीपा, ऋचा शर्मा, हंसुल गुप्ता समेत अन्य पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर संगम विहार इलाके में छापेमारी की। वहां से रेणु नाम की युवती को पकड़ा गया। उससे पता चला कि ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में वह कॉल सेंटर में काम करती है। इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त कॉल सेंटर में छापेमारी की। वहां पर 50 लोग काम करते हुए पाए गए। इन 50 लोगों में से 17 लोग चीनी लोन एप से जुड़े थे, बाकी अन्य एक नामी वित्तीय संस्था से जुड़े थे। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चीनी लोन एप से जुड़े 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें इनका टीम लीडर अमित भी था।

वित्तीय संस्था के लिए काम करने के बहाने चल रहा था कॉल सेंटर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल सेंटर का संचालक मोहसिन खान है, वह अभी फरार चल रहा है। मोहसिन खान एक नामी वित्तीय संस्था के साथ जुड़ा है वह उक्त संस्था के लिए कॉल सेंटर चल रहा था। इसी के आड़ में वह चीनी लोन एप के लिए भी अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। ताकि वह पुलिस से बच सके। टीम लीडर अमित से पूछताछ में पता चला कि वह तीन वर्ष पहले मोहसिन से मिला था। दोनों पहले बजाज और आईडीएफसी के लिए कॉल सेंटर चला रहे थे, लेकिन वहां से इन्हें अधिक आय नहीं प्राप्त हो रही थी। ऐसे में दोनों ने चाइनीज लोन रिकवरी एप के लिए कॉल सेंटर खोला। मोहसिन खान अपने एक दोस्त फिरदौस के साथ मिलकर चीनी ऐप के लिए लागिन आइडी और पासवर्ड अमित देते थे। कॉल सेंटर के कर्मचारी मोहसिन द्वारा स्थापित वीओआइपी सिम बॉक्स गेटवे उपकरणों के माध्यम से कॉल करते थे, जिसे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बदलते रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button