बिजनेस वीज़ा पर भारत आया, बन गया ड्रग स्मगलर, 30 लाख की ड्रग्स के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

नई दिल्ली।नाइजीरियन मूल के नागरिकों के द्वारा अक्सर ड्रग तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनके खिलाफ लगातार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम अभियान चलाकर उन्हें धड़पकड़ भी कर रही है। ऐसे ही एक और मामले में द्वारका जिला की नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 57 ग्राम एंफेटामाइन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, उसका वीजा समाप्त हो चुका था। वह वापस अपने देश जाने की बजाय ठिकाना बदलकर यहां रुककर ड्रग तस्करी के धंधा कर रहा था।
डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विदेशी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और लगातार ड्रग्स की भी बरामदगी की जा रही है। इसी कड़ी में एसीपी ऑपरेशन रामअवतार की देखरेख में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष चंद, सहायक सब इंस्पेक्टर विनोद, हेड कॉन्स्टेबल लोकेंद्र, संदीप, अश्विनी, दिनेश, गोपाल, अजय और लेडी हेड कॉन्स्टेबल सोनू की टीम इस नाइजीरियन ड्रग तस्कर को ट्रैक करने में लगी हुई थी। जब यह ड्रेग्स की खेप लेकर सप्लाई के लिए निकला था तो एक सूचना के आधार पर इसे मोहन गार्डन इलाके से दबोचा गया। इसके खिलाफ मोहन गार्डन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ में पता चला कि यह बिजनेस वीजा पर 2 साल पहले फरवरी 2020 में भारत आया था और चंद्र विहार में किराये पर रह रहा था। कुछ समय पहले यह मोहन गार्डन इलाके में शिफ्ट हुआ और ड्रग्स तस्करी में शामिल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button