मेरठ में फर्जी पासपोर्ट के साथ युवक गिरफ्तार, खुफिया विभाग हुआ अलर्ट

  • अलग-अलग आईडी पर बनवाए थे दो फर्जी पासपोर्ट
  • इंटेलिजेंस के कई विभाग पूछताछ में जुटे
  • मवाना का रहने वाला है युवक

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ में पुलिस ने एक युवक को फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से दो पासपोर्ट मिले हैं। दोनों पासपोर्ट अलग-अलग आईडी पर बनाए गए थे। साथ ही अलग-अलग आईडी भी बरामद की गई है। खुफिया विभाग भी पूछताछ कर रहा है। मेरठ के मवाना कस्बा मोहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाला मुंशी वाहन चलाने का काम करता है। मुंशी विदेश जाने के लिए दो पासपोर्ट बनवाए हैं। जिसमें एक फर्जी है। इंटेलिजेंस की सूचना पर मवाना पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

खुफिया विभाग की टीम ने घंटों उससे पूछताछ की, जिसमें पता चला कि एक पासपोर्ट 2012 में ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरा पासपोर्ट आधार कार्ड से 2020 में बनवाया गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो एक पासपोर्ट सही है, जबकि दूसरा पासपोर्ट फर्जीवाड़ा कर बनवाया गया है। एक पासपोर्ट में नाम मुंशी पुत्र सिराजुद्दीन और माता का नाम वसीला है। दूसरे पासपोर्ट में नाम मोहम्मद मुंशी है। अंग्रेजी के नाम में अक्षरों की भी हेराफेरी की गई है। मुंशी से मिले दोनों पासपोर्ट में 12 वर्ष की उम्र का अंतर मिला है। पहले पासपोर्ट जो 2012 में बनवाया था, उसमें उसने ड्राइविंग लाइसेंस लगाया था, जिसमें उसकी उम्र 1974 दर्शाई गई है। वहीं, दूसरा पासपोर्ट 2020 में आधार कार्ड से बनवाया था, जिसमें उसने अपनी उम्र में हेरफेर किया है।

पुलिस और खुफिया विभाग अब फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले उस मास्टरमाइंड की तलाश शुरू कर दी। वहीं, उसकी धड़पकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। अब फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले के पकड़े जाने के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button