थाने के मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी, मां-बाप के सामने भरी प्रेमिका की मांग, परिवार था खिलाफ
A young man and woman got married in the temple of the police station, the girlfriend expressed her demand in front of her parents, the family was against it

औरैया/उत्तर प्रदेश। औरैया में शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर नवविवाहिता ने पति की हत्या करा दी थी। औरैया में सभी की जुबान पर दिलीप हत्याकांड की चर्चा है, लेकिन इस बीच एक राहत देने वाली घटना सामने आई है। औरैया में एक प्रेमी जोड़े ने थाने के मंदिर परिसर में प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर एक दूसरे को माला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं।
बेला थाना क्षेत्र स्थित मढ़ादासपुर गांव निवासी अन्नू (20) का कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी कमल प्रसाद उर्फ विक्की (23) से बीते 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। प्रेमी युगल शादी करने का फैसला कर चुके थे, लेकिन लड़की के पिता इस संबंध के लिए तैयार नहीं थे। युवती के पिता लेखराम शादी टालने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से प्रेमी युगल परेशान थे।
युवती के पिता बेटी की शादी के लिए लड़के की तलाश में जुटे थे, लेकिन प्रेमी युगल ने भी शादी का मन बना लिया था। वहीं युवक अपने परिजनों पर अन्नू से शादी करने का दबाव बना रहा था। युवक ने अपने परिजनों को शादी के लिए तैयार कर लिया था। हालांकि युवती के पिता इस शादी के खिलाफ थे। उन्होंने बेटी की शादी विक्की से करने से मना कर दिया था।
शुक्रवार को प्रेमी युगल औरैया जिले के बेला थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद दोनों के माता-पिता को थाने में बने मंदिर में बुलाया गया। प्रेमी युगल ने मंदिर में सात फेरे लेते हुए शादी कर ली, लेकिन युवती के पिता काफी नाराज दिखे। युवती के पिता ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद नहीं दिया। वहीं युवक के माता-पिता दंपती को आशीर्वाद देते हुए अन्नू को बहु के रूप में स्वीकार कर लिया।




