मेहंदीपुर बालाजी में महिला श्रद्धालु की हत्या,अर्धनग्न मिला शव

दौसा,(राजस्थान)। जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित धर्मशाला में एक अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान कस्बे की धर्मशाला में महिला के मृत पाए जाने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना और बालाजी थाना प्रभारी अजीत बडसरा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बता दें की 2 महिला और एक पुरुष 2 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे मेहंदीपुर बालाजी धाम आए थे। इस दौरान तीनों ने मिलकर कस्बे की मुलखराज धर्मशाला में रूम लिया था।

धर्मशाला के मैनेजर करण सिंह ने बताया कि रूम लेने के बाद 3 जनवरी को रूम लेने वाले एक महिला और एक पुरुष रूम को लॉक करके कहीं चले गए। इस दौरान दूसरी महिला उनके साथ नहीं थी। साथ ही मैनेजर ने बताया कि रूम का लॉक देखकर हमें लगा कि वो तीनों मंदिर गए है। लेकिन रूम के बाहर बदबू आने से मैनेजर को किसी अनहोनी घटना का शक होने लगा। इस दौरान देर शाम तक जब महिला पुरुष धर्मशाला में वापिस नहीं आए, तो मैनेजर का शक यकीन में बदल गया। ऐसे में मैनेजर ने तुरंत मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया की कमरे में कोई अज्ञात व्यक्ति लेटा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने पर मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी अजीत बडसरा मौके पर पहुंचे। साथ ही मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना भी घटना की सूचना मिलने पर वारदात स्थल पर पहुंचे। जहां रूम का लॉक तोड़कर अंदर घुसे तो एक महिला जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है वह अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी हुई मिली। वहीं महिला के मृत मिलने के बाद पुलिस ने धर्मशाला के सी फॉर्म रजिस्टर को जब्त कर लिया है। साथ ही वहां मौजूद लोगों से मृतक महिला और उसके साथ आई एक अन्य महिला और पुरुष की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना ने बताया कि जांच के दौरान महिला के गले पर निशान मिले है। ऐसे में पुलिस इसे मर्डर मान रही है। इसके चलते अब पुलिस मृतक मिली महिला के साथ आई एक अन्य महिला और पुरुष की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कस्बे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। फिलहाल महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जिसके शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

वहीं पुलिस का मानना है कि मृतक महिला के साथ आए महिला और पुरुष ने 2 ओर 3 जनवरी की रात ही गला दबाकर या रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं 48 घंटे से बंद कमरे में पड़े महिला का शव फूलने लगा था। इससे डेड बॉडी से बदबू भी आने लगी। वहीं महिला का शव भी काला पड़ गया था। ऐसे में महिला के शव को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में रखते समय कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही महिला के शव को रूम से बाहर निकालकर उसमें ताला लगाकर ताले की चाबी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button