मुंबई पुलिस का उदाहरण देकर एक्टिविस्ट ने नोएडा कमिश्नरेट पुलिस को दिखाया आईना

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला सोसाइटी के समीप करीब डेढ़ महीने पहले छोटी दीपावली की रात बदमाशों ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण एक्टिविस्ट लिसीप्रिया कंगुजम से मोबाइल लूट लिया था। घटना के एक महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। 11 वर्षीय राष्ट्रीय एक्टिविस्ट ने अब मामले में ट्वीट कर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस को मुंबई पुलिस से सीख लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

ट्वीट में लिसीप्रिया ने कहा है कि मुंबई में दक्षिण कोरिया की युवती से लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान घटना हुई और वहां की पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस डेढ़ महीने बाद भी कुछ नहीं कर सकी है। लिसीप्रिया ने लिखा है कि नोएडा पुलिस से उनको न्याय नहीं मिला है। इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देकर लूटे मोबाइल को बरामद करने की मांग की है।

दरअसल, लिसीप्रिया देश के अलावा विदेश में भी चर्चित हैं। कई अलग-अलग देश के पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपना अनुभव शेयर कर चुकी हैं। लिसीप्रिया के हर ट्वीट पर हजारों लाइक आते हैं। ऐसे में उनके साथ हुई घटना ने नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के सामने बदमाशों को पकड़ने की चुनौती पेश की है।

लिसीप्रिया कंगुजम मूल रूप से पूर्वोत्तर के मणिपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती हैं। उनको वर्ष 2019 में डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा लिसीप्रिया वर्ल्ड चिल्ड्रेंस पीस अवार्ड, राइजिंग स्टार आफ अर्थ डे, नोबल सिटीजन अवार्ड, नेशनल यूथ अवार्ड बाय भारत सेवा संवाद से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button