क्षेत्र की जनता भी मेरे साथ नगर सेवक बनेगी : राजू सचदेवा

नई दिल्लीI दिल्ली में नगर निगम चुनाव का प्रचार जोर शोर से चल रहा है इसी कड़ी में हमारे संवाददाता चुनावी जायजा लेने पहुँचे कृष्णा नगर विधानसभा के जगतपुरी वार्ड 209 में I जगतपुरी वार्ड 209 से भाजपा प्रत्याशी राजू सचदेवा अपनी जनसेवा व आत्मीय व्यवहार के चलते जनता में ख़ासे लोकप्रिय हो रहे हैं, लोगों का कहना है की भाजपा ने इस बार ऐसे व्यक्ती को मैदान में उतारा है जिसका जनता से सीधा व आत्मीय सम्बंध हैl ग़ौरतलब है की राजू सचदेवा क्षेत्रवासियों की मदद के लिये हर वक्त तत्पर रहते हैं, कोरोना की भयानक परिस्थितियों में जब अधिकतर जनप्रतिनिधि क्षेत्र में ढूँढे नहीं मिल रहे थे तब राजू सचदेवा जनता के साथ मदद को खड़े थेI
राजू जी से बातचीत में उन्होंने कहा कि की मुझे नेतागीरी करनी नहीं आती मुझे तो बस सेवा करनी और जनता के काम करने कराने आते हैं, जगतपुरी वार्ड की जनता को परेशान नहीं होने दूँगा ऐसा काम करूँगा की जनता अपने सेवक पर गर्व करेगी और मेरी जीत जनता के विश्वास की जीत होगी, मेरे क्षेत्र की जनता भी मेरे साथ नगर सेवक बनेगीI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button