आजमगढ़ में 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप,नशेड़ी पर रेप कर मारने का आरोप

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची की हत्या के बाद से गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। कहा जा रहा है कि 8 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ रेप की घटना को भी अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। परिजनों के आरोप के मुताबिक घटना को पीड़िता के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले लक्ष्मण माली ने अंजाम दिया है।
पुलिस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत भी कलेक्ट किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी वहीं आटा चक्की पर काम करता था, और नशेड़ी बताया जा रहा है। मासूम को कब उसने पकड़ा इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर आईपीसी की धारा 376 और 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि मौत का क्या कारण था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button