मोदीनगर से हापुड़ जा रही यूपी रोडवेज की बस पलटी, 10 सवारियों को आई चोटें

गाजियाबाद। मोदीनगर से हापुड़ जा रही यूपी रोडवेज की बस खंजरपुर गेट के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा सवारी थी, जिनमें 10 सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के वक्त बस की स्पीड अधिक नहीं थी। इसलिए कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।



