असम पुलिस का ऑपरेशान ‘आतंकी साफ’! राज्य में अलकायदा से जुड़े 34 लोगों को किया गया गिरफ्तार

असम,(एजेंसी)। असम में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद वहां कि पुलिस काफी चौकन्नी हो गयी हैं। राज्य अलर्ट पर है और पुलिस की छापेमारी तेज है। असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार असम पुलिस मुश्तैदी से राज्य नें आतंकी गतिविधियों के सारे तार काटना चाहती हैं। इस कड़ी में असम पुलिस ने राज्य में अल-कायदा से जुड़े 34 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया से बात करते हुए, डीजीपी असम भास्कर ज्योति महंत ने कहा, अल-कायदा से जुड़े 34 से अधिक लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। असम पुलिस इस तरह की साजिशों को कामयाब नहीं होने देगी। कुछ सेना प्रशिक्षण शिविर बांग्लादेशियों द्वारा स्थापित किए गए हैं। असम के डीजीपी ने यह भी कहा कि राज्य में कुछ नए समूह उभर रहे हैं और कट्टरपंथ फैलाने के लिए युवाओं का फायदा उठा रहे हैं।

डीजीपी महंत ने कहा असम में मदरसों के विभिन्न प्रकार के समूह हैं। कुछ नए समूह उभर रहे हैं और लाभ उठा रहे हैं। असम के बाहर से साजिश, वर्तमान में बांग्लादेश और अल-कायदा से जुड़े समूहों से, युवाओं को कट्टरता फैलाने के लिए प्रभावित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button