रोटरी क्लब इंदिरापुरम परिवार ने लगाया मेडिकल कैंप, महिलाओ को बांटे निशुल्क सैनिटरी पैड के पैकेट

गाजियाबाद। रोटरी क्लब इंदिरापुरम परिवार एवं धर्मशिला हॉस्पिटल के सहयोग से एक निशुल्क मेगा रोटरी मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें 75 महिलओं का पैप स्मीयर टेस्ट किया गया।13से17 साल की बालिकाओ का सर्वाइकल वैक्सीन रजिस्ट्रेशन एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। कैंप में 165 महिलाओ को निशुल्क स्नैक्स और सैनिटरी पैड के पैकेट बाटे गये।कार्यक्रम का शुभारम्भ डीजी ललित खन्ना, जिला प्रथम महिला नीलू खन्ना, डीजी एन प्रशांतराज, पवन रस्तोगी अध्यक्ष, आशीष मित्तल, प्रथम महिला ज्योति मित्तल, सचिव दीपक और दीप्ति बंसल ने किया। रोटरी क्लब से मीनू, रश्मि, इंदु जी, मीना जी, नीता जी, सरोज जी, रोज़ी, अंजू, वर्निका, प्रीति, ने अपना सहयोग प्रदान किया। रोटरी हर्षिता और टीम एवं आरडब्ल्यूए के शमशेर बल, भूपेंद्र और शरवन जी का भी भरपूर सहयोग मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button