‘एलियन’ हैं उत्तर कोरिया में कोरोना के जिम्मेदार, सनकी तानाशाह का अजीबोगरीब दावा

प्योंगयांग,(एजेंसी)। कोरोना वायरस की पूरी दुनिया में शुरुआत के दो साल बाद उत्तर कोरिया में ये बीमारी पहुंची है। उत्तर कोरिया से सूचनाएं ज्यादा बाहर नहीं आ पाती हैं। लेकिन जो कुछ सूचनाएं मिली हैं उसके मुताबिक इस वायरस ने बड़ी तबाही मचाई है। इसी बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अजीबोगरीब बयान दिया है। किम जोंग ने इस वायरस के लिए एलियन को जिम्मेदार ठहराया है। तानाशाह ने कहा है कि एलियन गुब्बारे में वायरस भर कर सीमा पर फेंक गए थे। तानाशाह किम जोंग उन ने दावा किया है कि एक एलियन के द्वारा भेजी गई चीज छूने के बाद से यह वायरस देश भर में फैला है। ये एलियन चीजें उत्तर कोरिया की सीमा के पास गिरी थीं। इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने नागरिकों को उन चीजों को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया है जो दक्षिण कोरिया की ओर से उड़ा कर भेजी जा रही हैं। बता दें कि दक्षिण कोरिया के लोग उत्तर कोरिया में गुब्बारे उड़ाते हैं, जिनमें वह मानवीय सहायता की चीजें बांधते हैं।
वहीं उत्तर कोरिया के दावे को लेकर दक्षिण कोरिया ने जवाब दिया है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि ये संभव ही नहीं है कि कोरोना वायरस इस तरह से सीमा पार पहुंचे। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के मुताबिक जांच में पाया गया है कि दो लोग इस वायरस के कारण शुरुआत में संक्रमित पाए गए थे। इसमें एक 18 वर्ष का सैनिक और एक पांच साल का बच्चा शामिल था। ये दोनों उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की सीमा पर पड़ी एक अज्ञात चीज छूने के बाद संक्रमित हुए।
सरकारी मीडिया ने कहा कि तभी से कोरोना वायरस तेजी से फैला है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद से ही सीमा पर दिखने वाली किसी भी एलियन चीज या गुब्बारे से सतर्कता के साथ निपटने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी अज्ञात चीज अगर दिखती है तो उसे लेकर सूचना देने को कहा गया है। हालांकि उत्तर कोरिया ने सिर्फ एलियन चीज शब्द का इस्तेमाल किया है। उसने किसी भी तरह से दक्षिण कोरिया को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button