लखीमपुर में पांच युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की की हालत नाजुक

लखीमपुर खीरी,(उत्तर प्रदेश)। लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 15 साल की किशोरी से गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर निखिल, जयराम, विमल और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांचवें आरोपी पुष्पेंद्र की तलाश की जा रही है।

शनिवार की रात करीब 9.30 बजे किशोरी घर से दूर रहने वाली दादी को खाना देने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।पीड़िता के भाई ने बताया कि जब उसकी बड़ी बहन व मां गन्ने के खेत की तरफ गईं तो उन्हें देखते ही पांचों आरोपी वहां से भाग गए। किशोरी बेहोशी की हालत में थी। पुलिस के पहुंचने पर किशोरी को सीएचसी भिजवाया गया। यहां से किशोरों को महिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को शंकरपुर तिराहा, शाहजहांपुर रोड से दोपहर डेढ़ बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवें आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button