गुजरात के पोरबंदर में 480 करोड़ की ड्रग के साथ छह पाकिस्तानी अरेस्ट

पोरबंदर/गुजरात। गुजरात एटीएस ने भारतीय नौसेना, इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ संयुक्त ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा है। एनसीबी के सहयोग से हुए इस ऑपरेशन में एजेंसियों ने 480 करोड़ रुपये का ड्रग कपड़ा है। इससे पहले भी कोस्टगार्ड, एटीएस और एनसीबी के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी बरामदगी की थी। एजेंसियों ने कार्रवाई में ड्रग की बरामदगी के साथ नाव से छह पाकिस्तानी नागरिकों को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई गुजरातके पोरबंदर से 350 किलोमीटर दूर समंदर में हुई।
आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर 11 मार्च की रात में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में लगभग 480 करोड़ की ड्रग पकड़ी गई। एजेंसियों ने नाव से छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी अरेस्ट किया। इस ऑपरेशन में आईसीजी जहाजों और डोर्नियर विमान की मदद ली गई। यह कार्रवाई पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में की गई। जांच एजेंसियों ने नाव पर मिले ड्रग को जब्त कर लिया। जब्त की गई सामग्री में प्रतिबंधित नशीली दवाएं भी शामिल हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एटीएस की टीम बधाई दी और 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button