न्यूज़ोन इंडिया कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

सुमिता शर्मा/जिला ब्यूरो चीफ

अनूपपुर,मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर न्यूज़ोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबद्ध टोरेंट समूह के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में गीत प्रस्तुति के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के लिए कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित शुभकामना संदेश वाला आकर्षक फ्लैक्स लगाया गया था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की और आयोजन को गरिमापूर्ण बनाया।
इस अवसर पर सुशील कांत मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुधाकर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उपलब्धियों को समर्पित गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में सुशील कांत मिश्रा, चरणजीत सिंह, ओ.पी. नैनवाल, सुधाकर पांडेय, धीरज सिंह सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल पर सामूहिक सहभागिता, आपसी समन्वय और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button