कांवड़ लेकर आ रही नेहा भोली ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, मुजफ्फरनगर एसएसपी ने गणेश और कार्तिक रख दिए नाम
मुजफ्फरपुर में सावन में जारी कांवड़ यात्रा में एक आश्चर्यजनक घटना हुई। यहां कांवड़ लेकर महिला कर रही एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने इन बच्चों का नामकरण कार्तिक और गणेश किया है।

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान एक आश्चर्य में डलने वाली घटना हुई। यह एक ऐसा वाकया है जिसमें आस्था की इस यात्रा में शामिल लोगों को खुशियों की भर दिया। कांवड़ लेकर यात्रा कर रही एक महिला श्रद्धालु नेहा भोली ने को अचानक मार्ग में प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। वहां उस महिला ने दो स्वस्थ जुड़वा बेटों को जन्म दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा अस्पताल पहुंचे और महिला श्रद्धालु नेहा से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना। वर्मा ने महिला को फल भेंट किए। उन्होंने महिला को जुड़वा बच्चों के जन्म पर शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी संजय वर्मा ने दोनों नवजात बच्चों का नामकरण भी किया। उन्होंने बड़े बेटे का नाम कार्तिक और छोटे बेटे का नाम गणेश रखा। उन्होंने नेहा से कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा आप और दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह ईश्वर का आशीर्वाद है।
वर्मा ने महिला नेहा भोली से कहा कि वह बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि वह स्वस्थ होने के बाद ही आगे की यात्रा पूरी करने या घर लौटने का निर्णय ले। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने भी नवजात बच्चों के जन्म पर खुशी जाहिर की। कई श्रद्धालुओं ने इसे भोले बाबा का विशेष आशीर्वाद बताया।




