लखनऊ में दौड़ती मिली बिना नंबर की बीएमडब्ल्यू कार, सीक्रेट लॉकर में रखे थे 26 लाख रुपये, कंडोम और यौनवर्धक दवाएं!

आशियाना इलाके में पुलिस ने माफिया और विधायक लिखी दो लग्जरी कारें सीज कर दी हैं। कार में बैठे युवकों ने पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की।

लखनऊ/एजेंसी। यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में शनिवार रात पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई बिना नंबर की मॉडिफाइड बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये नकद मिले। यह रकम कार के सीक्रेट लॉकर में रखी थी। साथ में बड़ी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाएं और कंडोम भी मिले। कार में तीन युवक थे। एक ने खुद को दरोगा का बेटा बताकर धौंस जमाने की कोशिश की। तीनों युवक नकदी का हिसाब नहीं दे सके। ऐसे में सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने भी रात में ही मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के वायरलेस पर शनिवार रात मेसेज आया कि तेलीबाग की तरफ से बिना नंबर प्लेट की काली मॉडिफाइड बीएमडब्ल्यू और एक काली स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार से बंगला बाजार की ओर बढ़ रही हैं। आशियाना पुलिस ने स्मृति उपवन के पास दोनों गाड़ियों को घेरकर रोक लिया। बीएमडब्ल्यू पर ‘माफिया’ लिखा था। साथ चल रही काली स्कॉर्पियो पर ‘विधायक’ और विधानसभा सचिवालय का साल 2025 का ‘F’ श्रेणी’ का पास लगा था।
आशियाना थाने के अतिरिक्त प्रभारी ओम प्रकाश यादव के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू चला रहे तेलीबाग निवासी शिवांशु पांडेय ने शुरुआत में पुलिसकर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की। उसके साथ वृंदावन योजना निवासी रोजमन वर्मा और कृष्णानगर में एलडीए मोड़ के पास रहने वाले अथर्व सिंह उर्फ रचित ठाकुर को भी हिरासत में लिया गया है और दोनों गाड़ियां सीज कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button