गाजियाबाद डीएम ने 24 घंटे में महिला को दिलाया दुकान पर कब्जा, चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

गाजियाबाद के गांधी नगर में एक महिला को नगर निगम द्वारा आवंटित दुकान पर उसके सहयोगी ने अवैध कब्जा कर लिया था।

गाजियाबाद। गाजियाबाद के गांधी नगर में एक महिला को नगर निगम से आवंटित दुकान पर उनके सहयोगी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर महिला को उसकी दुकान पर वापस कब्जा दिलाया है। शिकायतकर्ता सुमन बत्रा ने सोमवार को जनसुनवाई के दौरान कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से मुलाकात की। सुमन ने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 1992 में उनको गांधीनगर में सांई मंदिर के पास दुकान संख्या छह का आवंटन किया था।
स्वास्थ्य संबंधित कारणों से दुकान का संचालन उनके सहयोगी इमामुद्दीन द्वारा किया जाने लगा, लेकिन बाद में इमामुद्दीन ने महिला को दुकान पर वापस कब्जा देने से मना कर दिया। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की।
वहीं, जांच में आरोप सही मिलने पर मंगलवार को डीएम मौके पर पहुंचे और सुमन को उनकी दुकान पर वापस कब्जा दिलाया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा की गई। डीएम ने नारियल फोड़ा। महिला ने कहा कि यदि इस तरह से त्वरित न्याय मिलता रहा तो लोगों को अपनी संपत्ति पर कब्जा लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति को यदि उसकी वैध संपत्ति से वंचित करने की शिकायत मिलती है, तो गरीब का गृह प्रवेश अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा त्वरित न्याय दिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button