गाजीपुर में ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 400 ग्राम गांजा बरामद

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली जिले के गाजीपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गाजीपुर क्षेत्र में भींस मंडी डेयरी फार्म के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान रूपेश कुमार (22) निवासी रेलवे कॉलोनी, मंडावली, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बैग बरामद हुआ, जिसमें 400 ग्राम गांजा पाया गया।
इस संबंध में थाना गाजीपुर में एफआईआर संख्या 182/2026 दिनांक 16.05.2026 के तहत धारा 20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजा एक महिला से खरीदता था, जिसे वह “दिल्ली” नाम से जानता है और जो उससे प्रीत विहार पार्क के पास मिलती थी। हालांकि आरोपी उसके पूरे पते और अन्य जानकारी देने में असमर्थ रहा।
पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाली महिला की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।




