एशियन गेम्‍स 2026 की रेस से बाहर हुईं विनेश फोगट, 53 किग्रा के ट्रायल्‍स में झेली शिकस्‍त

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 ट्रायल के सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ वे अब एशियन गेम्स में खेलती हुई दिखाई नहीं देंगी। सेमीफाइल मुकाबले में विनेश को मीनाक्षी गोयत ने मात दी और अब विनेश का एशियन गेम्स में खेलने का सपना टूट गया है। इससे पहले उन्हें तमामल विवादों का सामना करना पड़ा था और फिर उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली थी। अब मीनाक्षी के खिलाफ हर के बाद वे बाहर हो गई हैं। जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स में वे अब हिस्सा ले नहीं पाएंगी। पेरिस ओलंपिक के बाद से ही वापसी की कोशिश कर रही हैं लेकिन इस हार से उनकी राह मुश्किल हो गई है क्योंकि एशियन गेम्स के ट्रायल जीतने वाले को ही भारतीय टीम में जगह मिलती है।
मीनाक्षी गोयत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विनेश को टक्कर दी। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में मीनाक्षी 6-4 से जीतकर फाइनल में पहुंच गई। विनेश की सालों की अनुभव वाली शैली इस बार काम नहीं आई। मैच के दौरान दोनों पहलवानों ने जोरदार कोशिश की, लेकिन मीनाक्षी की फुर्ती और सही समय पर किए गए मूव्स ने फैसला कर दिया।
इससे पहले विनेश ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने ज्योति को आसानी से 7-1 से हराया। इसके बाद निशु के खिलाफ बेहद कठिन बाउट लड़ी। निशु ने पहले पीरियड में 5-0 की बढ़त बना ली थी और विनेश को पिन करने की कोशिश भी की, लेकिन विनेश किसी तरह बच निकलीं। दूसरे पीरियड में विनेश ने वापसी की और चार अंक का पावरफुल मूव लगाकर स्कोर 6-5 कर लिया। बाद में स्कोर 6-6 हो गया, लेकिन क्राइटेरिया के आधार पर विनेश आगे रहीं। मैच में कई चैलेंज और टेक्निकल समस्याएं आईं, जिससे ब्रेक मिला और विनेश को थोड़ी राहत मिली। मैच के बाद निशु काफी निराश दिखीं और रोते हुए मैट पर खड़ी रहीं।
ट्रायल्स से पहले विनेश फोगाट के वेट कैटेगरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने पहले फैसला किया था कि विनेश केवल 50 किलो ग्राम कैटेगरी में ही ट्रायल्स खेल सकती हैं, क्योंकि उन्होंने हाल के अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में इसी कैटेगरी में हिस्सा लिया था। विनेश ने इस फैसले का विरोध किया और भेदभाव का आरोप लगाया। आखिरकार WFI अध्यक्ष संजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद उन्हें 53 किलो ग्राम कैटेगरी में भी हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई। विनेश ने वेट-इन के समय 53.9 किलो वजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button