मिर्जापुर यूट्यूबर अपहरण केस में बड़ा खुलासा, सरिता सिंह ने खुद रची थी साजिश, पति समेत 6 गिरफ्तार

मिर्जापुर यूट्यूबर सरिता सिंह के अपहरण केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सरिता ने खुद की अपने अपहरण की साजिश रची थी। मामले में 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर से यूट्यूबर किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में सामने आया है कि चुनार की रहने वाली यूट्यूबर सरिता सिंह ने अपने पति सहित पांच अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। मामले में पुलिस ने सरिता और उसके पति समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी करौंदा के पास एक महिला को गंभीर स्थिति में पाया गया। महिला के हाथ, पैर और मुंह को बांधा गया था। इसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर झाड़ी में फेंक दिया गया। घटना मंगलवार 5 मई की रात की है। बारात से लौट रहे कुछ लोगों ने झाड़ी में महिला को देखा। इसके बाद सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर महिला को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया।
महिला की पहचान सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। अदलहाट क्षेत्र की एक महिला पत्रकार के रूप में उसे पहचाना गया। परिवार वालों ने बताया कि सरिता 30 अप्रैल को घर से बिल्डिंग मटेरियल खरीदने के लिए निकली थीं। इसके बाद से घर नहीं लौटीं। वह पेशे से एक यूट्यूबर और पत्रकार हैं।
स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया कि सरिता सिंह के साथ दबंगों ने इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया होगा। उसने किसी मामले की जानकारी सार्वजनिक की होगी, जिस कारण ऐसी घटना घटी। मामले की जानकारी मिलने के बाद राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि महिला अदलहाट थाना क्षेत्र की निवासी हैं। इसलिए मामले को अदलहाट थाना को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साफ हुआ कि सरिता ने अपने अपहरण की योजना स्वयं बनाई थी। मामले में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुख्य अभियुक्ता सरिता पटेल एक यूट्यूबर है। वह चुनार पुलिस के कुछ अभियुक्तों को जेल भेजने के कारण नाराज थी। साथ ही, कई मामलों में पुलिस पर गलत कार्य करने और अपनी मंशा के अनुरूप कार्यवाही करने का दबाव बना रही थी। इस कारण वह अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर पुलिस को मुकदमे में फंसाकर नाजायज धन उगाही की योजना बनाई।
पुलिस की जांच में सामने आया कि सरिता पटेल ने अमरदीप को अपने साथ लिया था। अमरदीप की मोटरसाइकिल से वह घटनास्थल पर पहुंची। अमरदीप के सहयोग से उसने राजगढ़ थाना क्षेत्र के बरामदगी स्थल पर अपना हाथ-पैर बंधवाया। इसके बाद अमरदीप ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसके शरीर पर छिड़का। पूरे मामले में पुलिस को फंसाने की साजिश थी।
योजना बनाई गई थी कि पुलिस के खिलाफ सरिता गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराती। इसके बाद उनसे धन की उगाही करती। हालांकि, जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई। इस मामले में पुल‍िस ने सरिता सिंह, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता, सुनीता को गिरफ्तार क‍िया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button