अद्भुत नजारे के साथ शुरू हुई अहमदाबाद टेस्ट की सुबह, टीम इंडिया के साथ पीएम मोदी ने गाया राष्ट्रगान

अहमदाबाद,(गुजरात)। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की सुबह अद्भुत क्षणों की गवाह बनी जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम में शिरकत की। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बनीस के साथ मैदान में देखा गया। दोनों प्राइम मिनिस्टरों ने स्टेडियम का मुआयना किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात भी की।

अहमदाबाद टेस्ट की सुबह के शानदार नजारें प्रधानमंत्री मोदी जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत ही शानदार था। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी स्टीव स्मिथ के साथ अलग से मुलाकात की। इस सुबह का सबसे बेहतरीन नजारा तब सामने आया जब दोनों टीमें मैदान पर नेशनल एंथम के लिए उतरी। जहां पीएम मोदी टीम इंडिया के साथ थे तो एंथोनी अल्बनीस अपनी टीम के साथ खड़े थे। जैसे ही राष्ट्रगान बजा तो पीएम मोदी ने वह भारतीय टीम के साथ खड़े होकर गाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अपने आप में आईकॉनिक है इसके साथ ही यह क्रिकेटर से हटकर एक ऐसा खूबसूरत नजारा बन गया जिससे उबरने में भारतीय खिलाड़ियों, क्रिकेट कमेंटेटरों के साथ-साथ फैंस को भी थोड़ा समय लगा। एक बार तो यह लगा नहीं कि यह कोई साधारण टेस्ट मैच चल रहा है या कोई स्पोर्ट्स इवेंट है बल्कि एक बहुत ही खूबसूरत नेशनल अपील वाला इवेंट नजर आया। गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अपने आप में आईकॉनिक है।

जबसे इसका पुनर्निर्माण हुआ है यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में आता है और भारत के सबसे खूबसूरत स्टेडियम में शामिल है। मैच की शुरुआत से पहले भारत के पूर्व हेड कोच और क्रिकेटर रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद तस्वीरों और अन्य चीजों के बारे में बारीकी से समझा रहे थे। खिलाड़ियों ने पीएम से बात करने के बाद गर्व महसूस किया ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी बहुत खुश नजर आए और भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने पीएम से बात करने के बाद गर्व महसूस किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है क्योंकि उन्होंने मोहम्मद सिराज की जगह पर मोहम्मद शमी को शामिल किया है और इस मुकाबले के पहले सत्र की समाप्ति तक भारतीय टीम ने दो विकेट हासिल कर लिए थे। रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेविस हेड और मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया। सीरीज का बेस्ट बैटिंग वेिकेट भी मिल गया।

अहमदाबाद की पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही थी लेकिन जैसा कि माना जा रहा था कि हाई प्रोफाइल शख्सियतों के आगमन के चलते शायद अहमदाबाद उस फजीहत से बचना चाहेगा जो इंदौर की हुई है। इंदौर की पिच को आईसीसी ने खराब रेट किया था और अब अहमदाबाद में पूरी सीरीज के दौरान बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी पिच देखी जा रही है और ये टेस्ट का एक सामान्य विकेट लग रहा है जहां शुरू के 2 दिन बल्लेबाजों को मदद मिलने और फिर स्पिनरों का गेम होने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम को यह सीरीज जीतने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी है। एक टेस्ट जीत का मतलब यह भी होगा कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएंगे। टीम इंडिया इस समय 2-1 से आगे चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button