जगतपुरी पुलिस का बड़ा खुलासा, आदतन रिसीवर जावेद गिरफ्तार, चोरी के वाहन और नंबर प्लेट बरामद

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। राजधानी में अपराध पर नकेल कसते हुए जगतपुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की संपत्ति के आदतन रिसीवर जावेद को गिरफ्तार कर तीन चोरी के वाहन, तीन हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और तीन अन्य नंबर प्लेट बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि जावेद बच्चों को चोरी के लिए इस्तेमाल करता था और चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को तोड़कर उनके पुर्जे बेचता था। आरोपी जावेद (35), निवासी जाफराबाद, दिल्ली, पहले भी 28 मामलों में शामिल रहा है। इस गिरफ्तारी से जगतपुरी, शाहदरा, बुराड़ी और लक्ष्मीनगर थानों में दर्ज कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
बरामदगी में होंडा एक्टिवा, हीरो स्प्लेंडर प्लस और टीवीएस एनटॉर्क समेत चोरी की गई गाड़ियां और उनके नंबर प्लेट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त रणनीति का हिस्सा है, जिससे राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button