दिल्ली के बवाना में निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर गिरा, पांच श्रमिक घायल

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-2 में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के बेसमेंट का लेंटर और सेटरिंग गिरने से करीब आधा दर्जन श्रमिक घायल हो गए। सोमवार दोपहर हुई इस घटना में दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाहरी दिल्ली। बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-2 में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन फैक्ट्री के बेसमेंट का लेंटर और सेटरिंग गिरने से करीब आधा दर्जन श्रमिक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। मलबे में दबे आधा दर्जन श्रमिकों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि बेसमेंट की छत के लिए लेंटर डालने की सारी तैयारी के बाद मध्याह्न 12 बजे काम आरंभ हुआ। करीब 20 श्रमिक काम कर रहे थे।
इसके कुछ समय बाद काम बंद हो गया, इसलिए ज्यादातर श्रमिक खाने-पीने के लिए आसपास चले गए। आधा दर्जन श्रमिक साइट पर उपस्थित थे, तभी अचानक सेटरिंग और लेंटर भरभराकर गिर गया और मलबे में श्रमिक दब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button