दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के पिता का निधन, केजरीवाल और सिसोदिया ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी के पिता विजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना के पिता विजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कई आप नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
आप सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता विजय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खबर बेहद दुखद है। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया।
सौरभ भारद्वाज ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में आतिशी जी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिताजी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें अतिशी बहन व उनके परिवार को यह दुख सहन करने की हिम्मत दें।




