महिंद्रा थार को खरीदना हो गया महंगा,बढ़ गई कीमत

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली महिंद्रा थार की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। महिंद्रा ने एसयूवी के किस वेरिएंट की कीमत को कितना बढ़ाया है। अब किस कीमत पर एसयूवी को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क/नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra Thar की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। निर्माता की ओर से किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी (महिंद्रा थार प्राइस हाइक) की गई है। अब एसयूवी के किस वेरिएंट को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली महिंद्रा थार को खरीदना अब महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से अप्रैल 2026 में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, महिंद्रा की ओर से एसयूवी के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक निर्माता ने एसयूवी की कीमत में अधिकतम 43500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही LXT 4WD दो लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत में भी 41500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। LXT 4WD 2.2 डीजल मैनुअल की कीमत में 39500 रुपये, LXT 4WD 2.0 पेट्रोल मैनुअल की कीमत में 37500 रुपये, LXT 2WD 1.5 डीजल मैनुअल और LXT 4WD दो लीटर पेट्रोल मैनुअल की कीमत में भी 30500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में दो लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 112 किलोवाट की पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर इस एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जिससे इसे 87.2 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें 2.2 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 97 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, फॉग लैंप, हार्ड टॉप कवर, रियर वाइपर और वॉशर, डार्क इंटीरियर, रियर व्‍यू कैमरा, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ड्यूल एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स मिलते हैं। बढ़ोतरी के बाद अब महिंद्रा थार की एक्‍स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से ही शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.63 लाख रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button