चोरी होने के बाद, स्विच ऑफ होने के बाद भी मिल सकता है आपका फोन, अपनाएं यह तकनीक

भारत देश में अक्सर लोग मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाओं से परेशान होते हैं। क्योंकि चोरी होने के बाद उस फोन की लोकेशन पता लगाना आसान नहीं होता है। लेकिन अब यह चिंता का विषय नहीं रह गया है, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी तकनीक जिससे आप स्विच ऑफ हो जाने के बाद भी उसका पता लगा सकते हैं।यदि आपका फोन चोरी हो जाता है उस दौरान आप प्ले स्टोर पर मौजूद एक ऐसे एप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके स्विच ऑफ़ होने पर भी आपके फोन की लोकेशन को ट्रैक कर सकता है। इस एप का नाम ट्रैक ईट इवन इफ ईट इज ऑफ है। इस एप को आप बेहद आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। इस एप को प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर परमिशन को खोलना होगा।

आपको बता दें, कि इस एप में एक शानदार फीचर उपलब्ध है जिसकी मदद से चोर को चकमा दिया जा सकता है। इस फीचर की मदद से फोन ऑफ करने पर भी बंद नहीं होता है और फोन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।इस एप की मदद से आपको अपने फोन की लोकेशन आपके एमरजेंसी नंबर पर मिलती रहेगी। यदि आप भी अपने फोन को चोरी होने के बाद ट्रैक करना चाहते हैं तो तुरंत प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करके सेटअप कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button