पत्नी ने संबंध बनाने से रोका तो गुस्से में आकर पति ने चाकू से काट लिया अपना ही प्राइवेट पार्ट
When the wife stopped him from having sex, the husband got angry and cut his private part with a knife

- पत्नी से विवाद होने पर पति ने काट लिया प्राइवेट पार्ट।
- संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद।
- नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र का है यह मामला।
दादरी,(नोएडा)। नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद खुद का जननांग (प्राइवेट पार्ट) काट लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उसका गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस जानकारी होने से इनकार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय व्यक्ति दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहता है। रविवार की रात में शराब का अधिक सेवन करके घर पहुंचा। शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखे चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। दादरी सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र ने बताया कि रविवार की रात 10 बजे के करीब एक 45 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल आया था। जिसने नशे में खुद अपने जननांग को काट दिया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पूर्व में इस व्यक्ति ने अपनी ही गर्दन पर चाकू मार खुद को घायल कर लिया था।




