गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बिल्डिंग से गिरी 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवती की बिल्डिंग से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई।

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती की बिल्डिंग से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने सोसायटी के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस को मौके से डेडबॉडी ले जाने का विरोध किया।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती का परिवार कनावनी में रहता है और वह 12वीं पास थी। वह आज पिता के साथ सोसायटी में आई थी। पिता कार साफ व इस्त्री (प्रेस) करने का काम करते हैं।
मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में संध्या अकेले जाते दिखाई दी, एक मिनट बाद ही 16वीं मंजिल से नीचे गिर गई।पुलिस आत्महत्या मान रही है। जबकि स्वजन ने हंगामा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया, शव नहीं उठने दिया, पुलिस समझा बुझाकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव लेकर गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button